पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुलिस भवनों, कर्मचारियों के आवासों के लिए 43.67 करोड़

पुलिस भवनों, कर्मचारियों के आवासों के लिए 43.67 करोड़

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेश में पुलिस थानों, चौकियों के लिए भवन बनाने और अधिकारियों, कर्मचारियों के आवासों के निर्माण के लिए सरकार ने 43.67 करोड़ रुपए सेंक्शन किए हैं। पिछले साल के मुकाबले पुलिस हाउसिंग स्कीम में 7 करोड़ रुपए अधिक बजट का प्रावधान किया गया है। पिछले साल हाउसिंग स्कीम में 36 करोड़ रुपए जारी किए गए थे। सरकार की ओर से बजट का प्रावधान किए जाने के बाद पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों से थाना, चौकियों के लिए भवनों, आवासों के निर्माण और मरम्मत को लेकर जल्द एस्टीमेट मांगे हैं। एक माह के भीतर तीनों रेंजों के अधिकारियों को ये एस्टीमेट भेजने होंगे, जिससे कि निर्माण के लिए प्रशासनिक व अन्य तरह की अनुमति ली जा सके। पुलिस रेंज शिमला, धर्मशाला और मंडी के तहत आने वाले जिलों में यह बजट खर्च किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग, हिमुडा, बीएसएनएस आदि एजेंसियों के माध्यम से पुलिस नए और पुराने भवनों का काम करवाएगी, जिससे कि निर्धारित समय के भीतर काम पूरा हो सके।

बजट के कारण कई काम अधर में रुके हुए हैं। इनमें पुलिस स्टेशन, चौकियों समेत कर्मचारियों के आवासों की मरम्मत का काम है। अब इनका रुका काम भी पूरा हो पाएगा। सरकार की ओर से सेंक्शन कुल बजट में से कुछ राशि मरम्मत के कार्य पर भी व्यय की जाएगी। आवासों की मरम्मत होने के बाद कर्मचारियों को सुविधा मिलेगी।

पिछले साल के मुकाबले पुलिस हाउसिंग स्कीम में 7 करोड़ अधिक बजट

पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों से एक माह में मांगे एस्टीमेट, पिछले साल मिले थे ३६ करोड़

यहां पर होगा भवनों का कार्य र्मशाला में आईजी भवन, फतेहपुर में पुलिस स्टेशन भवन, पधर में पुलिस थाना भवन, बद्दी में एडमिन ब्लॉक, पुलिस लाइन नाहन में मल्टीपर्पज भवन, काला अंब में पुलिस स्टेशन, मनाली में थाना भवन, छठी बटालियन धौलाकुआं में एडमिनिस्ट्रेटिव भवन, शिमला के जलोग में पुलिस पोस्ट भवन, पुलिस लाइन मंडी में एडमिनिस्ट्रेटिव भवन, पुलिस स्टेशन भवन सदर बिलासपुर, बद्दी में पुलिस पुलिस स्टेशन भवन, मैहतपुर में पुलिस पोस्ट भवन का निर्माण किया जाएगा।

यहां पर बनाए जाएंगे आवास महिला बटालियन बस्सी में टाइप दो क्वार्टर, पुलिस लाइन बद्दी में छह टाइप दो क्वार्टर, रेंज ऑफिस स्टेट विजिलेंस धर्मशाला में छह टाइप दो आवास बनाए जाएंगे। इसके अलावा ज्वाली, पुलिस लाइन नाहन, कोटखाई, पंडोह, बनगढ़्, दाड़लाघाट, रेणुका, रिवालसर में भी पुलिस कर्मचारियों के रहने के लिए आवासों के निर्माण की योजना है। इसके साथ ही आरक्षियों के लिए बैरक भी बनाए जाएंगे। बद्दी में पुलिस लाइन किशनपुरा में आरक्षियों के लिए दो बैरक बनाए जाएंगे। चौथी बटालियन में मैन गेट पर सुरक्षा एवं सिक्योरिटी रूम के साथ ही पेयजल आपूर्ति को भी दुरुस्त किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...