पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सचिवालय के नए परिसर निर्माण से आवासों को खतरा, आई दरारें

सचिवालय के नए परिसर निर्माण से आवासों को खतरा, आई दरारें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला| सचिवालय के तीसरे ब्लॉक के निर्माण से इसके ठीक ऊपर बने सचिवालय कर्मचारियों के आवासों पर खतरा मंडरा गया है। सचिवालय की नई बिल्डिंग के पीछे खाली जमीन पर इन दिनों नए ब्लॉक को तैयार करने के लिए जमीन को समतल करने का काम चला हुआ है। इस दौरान यहां हैवी मशीनरी का प्रयोग भी किया गया था। निर्माण स्थल के ऊपरी क्षेत्र मेंसचिवालय कर्मचारियों के आवासों को ढहने से बचाने के लिए यहां पर डंगे का निर्माण भी किया गया था, लेकिन अब डंगा भी ढह चुका है और सरकारी आवासों में दरारें भी आ चुकी हैं। आवासों को अधिक नुकसान न पहुंचे इसके लिए दरारों में पानी न अंदर जा सके इसके लिए तिरपालें बिछाई गई हैं। गौर रहे कि यहां पर निर्माण कार्य शुरू करने से पहले जियोलॉजी सर्वे भी करवाया गया था। इस सर्वे की रिपोर्ट के बाद ही यहां पर नए परिसर का निर्माण कार्य शुरू किया गया था और डंगा ढहने और बड़ी बड़ी दरारें आने पर सर्वे की रिपोर्ट पर भी सवालिया निशान खड़े हो गए हैं।

खबरें और भी हैं...