जतोग में सूचना एवं सुविधा केंद्र शुरू
शिमला | छावनी परिषद जतोग में लोगों के लिए सूचना एवं सुविधा केंद्र शुरू किया गया। मुख्य अधिशासी अधिकारी तनु जैन ने सुविधा केंद्र का शुभारंभ किया। मुख्य अधिशासी अधिकारी ने बताया की सूचना केंद्र जतोग वासियों की प्रतिदिन शिकायतों के निवारण में लाभदायक साबित होगा। उन्होंने छावनी परिषद औषधालय जतोग में लैब का भी उद्घाटन किया गया। लैब में सभी प्रकार के छोटे स्तर के टेस्ट की लोगों को सुविधा मिलेगी। लोगों ने इसके लिए उनका आभार जताया। अधिकारी ने लोगों की समस्याएं भी सुनी और उनको हल करने का आश्वासन दिया।