पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जलोग में प्रशासन जनता के द्वार 68 समस्याओं का हुअा निपटारा

जलोग में प्रशासन जनता के द्वार 68 समस्याओं का हुअा निपटारा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम के दौरान अधिकारी लोगों की समस्यांए सुनते हुए

शिमला | शिमला की दूर दराज पंचायत ओगली के जलोग में मंगलवार को जिला प्रशासन शिमला द्वारा ‘प्रशासन जनता के द्वार’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त शिमला देवाश्वेता बनिक, उप मंडलाधिकारी शिमला ग्रामीण अनिल शर्मा व अन्य वरिष्ठ अधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 103 आवेदन व शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 68 का मौके पर निपटारा किया गया और 35 को जरूरी कार्यवाही के लिए विभिन्न विभागों को भेजा गया। इस मौके पर ओगली पंचायत की प्रधान विद्या शांडिल, प्रधान ग्राम पंचायत करियाली सुनीता, धरोगड़ा पंचायत के प्रधान हेमराज कपिला, हिमरी पंचायत के प्रधान जगदीश वर्मा, बाग पंचायत के प्रधान एनडी वर्मा अािद मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...