पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रश्न उठाने के साथ साथ उसका समाधान भी करें

प्रश्न उठाने के साथ-साथ उसका समाधान भी करें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | एचपीयू इकाई ने वीसी कमेटी रूम में मंगलवार को एक संगोष्ठी का आयोजन करवाया। जिसमें पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलिंद मराठे ने युवाओं की वर्तमान परिपेक्ष में भूमिका के ऊपर प्रकाश डाला। संगोष्ठी में विवि के प्राध्यापक, शोधार्थियों ओर एबीवीपी के करी 100 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मुख्यतिथि मिलिंद मराठे ने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान समय में मानवता और नैतिकता का स्तर दिन प्रतिदिन गिरता जा रहा है। जो कि एक चिंतनीय विषय है। आज जरूरत है समाज में नैतिक विचार और सामाजिक विचारों को बढ़ावा दिया जाए। आज के समाज में प्रश्न तो सभी उठाते है, परंतु समाधान की बात कोई नही करता।

खबरें और भी हैं...