पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छह आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता और सहायिकाओं के पदों को मांगे आवेदन

छह आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता और सहायिकाओं के पदों को मांगे आवेदन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | बाल विकास परियोजना अधिकारी मशोबरा की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने के लिए स्थानीय पात्र महिला उम्मीदवारों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए हैं। आवेदन पत्र सादे कागज पर वांछित दस्तावेजों की सत्यापित छाया प्रतियों सहित कार्यालय में 28 अप्रैल, 2018 तक भेजने होंगे। इसमें ग्राम पंचायत ढली के आंगनबाड़ी केंद्र बरमू और ग्राम पंचायत पगोग के आंगनबाड़ी केंद्र बखारी के लिए कार्यकर्ता के पद भरे जाने हैं। इसके अलावा ग्राम पंचायत जुन्गा के आंगनबाड़ी केंद्र शरोटी, ग्राम पंचायत मायली जेजड़ के आंगनबाड़ी केंद्र धायला ग्राम पंचायत बागड़ा के आंगनबाड़ी केंद्र बागड़ा के लिए सहायिकाओं के पद भरे जाने हैं।

खबरें और भी हैं...