पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसएफआई ने कहा, रूसा को निजी हाथों में सौंपा तो होगा प्रदर्शन

एसएफआई ने कहा, रूसा को निजी हाथों में सौंपा तो होगा प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | रूसा सिस्टम की परीक्षा करवाने व अन्य तरह की गतिविधियों के लिए प्राइवेट पार्टी को देने की योजना का एसएफआई ने विरोध किया है। छात्र संगठन का कहना है कि निजी हाथों में रूसा सिस्टम को यदि दिया गया तो वह पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करेंगे। एसएफआई के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम कायथ का कहना है कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आने से पहले वादा किया था कि रूसा सिस्टम को समाप्त किया जाएगा। जबकि अब शिक्षा विभाग इसे निजी हाथों में सौंपने जा रही है, जिससे शिक्षा के व्यापारीकरण को और ज्यादा बढ़ावा दिया जाएगा। उनका कहना है कि सरकार और शिक्षा विभाग यदि इस तरह से शिक्षा को निजी हाथों में देने पर विचार कर रही है तो इस निर्णय को तुरंत बदल देना चाहिए, क्योंकि शिक्षा के क्षेत्र में यह सही नहीं हैं।

खबरें और भी हैं...