नूरपुर स्कूल बस हादसे में सरकार से हफ्ते में मांगा जवाब
हाईकोर्ट ने नूरपुर स्कूल बस हादसे के मामले में सरकार को एक सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने के आदेश दिए। पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने हादसे में मारे गए बच्चों के अभिभावकों से काउंसलिंग कर उन्हें मानसिक वेदना से उभारने के प्रयास करने की सलाह भी दी थी। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया था कि पीड़ितों को सरकार की ओर से हरसंभव सहायता मुहैया करवाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने भी मंगलवार को पीड़ितों से मुलाकात की और घायलों का कुशलक्षेम पूछा। कोर्ट ने सरकार व वजीर राम सिंह पठानिया मेमोरियल स्कूल को भी 1 सप्ताह के भीतर अपना पक्ष रखने के आदेश भी दिए।