पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुड़िया केस : कांगड़ा, सिरमौर में सीबीआई की दबिश जारी

गुड़िया केस : कांगड़ा, सिरमौर में सीबीआई की दबिश जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़िया केस में सीबीआई की कांगड़ा और सिरमौर में दबिश जारी रही। मंगलवार को सीबीआई ने इन जिलों में आरोपी के साथियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। उधर, हलाइला में डटी सीबीआई टीम के मडावग में दबिश देने की सूचना है। दूसरी ओर गिरफ्तार किए गए आरोपी से दिल्ली में मंगलवार को भी पूछताछ का सिलसिला जारी रहा। सीबीआई ने शुक्रवार रात एक आरोपी को धरा था। हालांकि, सीबीआई गिरफ्तार व्यक्ति को इस केस का मुख्य आरोपी बता रही है, लेकिन उसकी पहचान उजागर नहीं की गई है। सीबीआई ने आरोपी की गिरफ्तारी और नाम पत्ते को पूरी तरह से गोपनीय ही रखा है।

खबरें और भी हैं...