चुना गया हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक का नया निदेशक मंडल
शिमला| हिमाचल सहकारी बैंक समिति के चुनाव मंगलवार को पांच जिलों में करवाए गए। पांचो जगह से भाजपा समर्थित कैंडिडेट्स ने भारी मतों से जीत हासिल की है। यह कार्यकारिणी पांच साल के लिए चुनी गई है।
शिमला से पांच कैंडिडेट के बीच कड़ा मुकाबला हुआ जिसमें शेर सिंह चौहान ने चुनाव में जीत हासिल की। टोटल 167 वोटों में से शेरसिंह को 68 मत पड़े। पवन चौहान दूसरे नंबर पर, धौल्टा तीसरे नंबर पर, शेर सिंह खूंड चौथे नंबर और राजेंद्र चंद पांचवें स्थान पर रहे। सिरमौर से बलदेव भंडारी 119 वोटों से जीते जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी को 19 वोट पड़े। बिलासपुर से राम गोपाल ने भारी वोटो से जीत हासिल कि यहां पर तीन कैडिंटेट खड़े थे। वहीं चंबा से प्रेम लाल ने चुनाव में विजय प्राप्त की है। मंडी में चुनाव में 260 में प्रियव्रत शर्मा को 230 वोट मिले। जबकि नायक को 30 मत पड़े।
मुख्यमंत्री से मिले नवनिर्वाचित निदेशक
निदेशक मंडल के नवनिर्वाचित निदेशकों ने राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष खुशी राम बालनाहटा के नेतृत्व में मंगलवार को मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने नव-निर्वाचित निदेशकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह किसी सहकारी समिति के बडे़ महत्वपूर्ण चुनाव हैं, जिनमें सरकार द्वारा समर्थित उम्मीदवार भारी अंतर से विजयी हुए हैं।