पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टाॅयलेट को निकली 11 साल की बच्ची, पड़ोसी उठाकर ले गया, करना चाहा रेप

टाॅयलेट को निकली 11 साल की बच्ची, पड़ोसी उठाकर ले गया, करना चाहा रेप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जब बच्ची लौट रही तो उठाकर ले गया कमरे में

क्राइम रिपोर्टर | शिमला

मासूम बच्चियों से अमानवता की हद तक जाकर घिनौने कृत्य रुक नहीं रहे। अब छोटा शिमला के नजदीक भी ऐसी ही घिनौनी हरकत की कोशिश होने से बच गई। छोटा शिमला के नजदीक 35 साल के एक शादीशुदा मजदूर टाॅयलेट करने के लिए बाहर निकली 11 वर्षीय बच्ची को जबरन उठाकर कमरे में ले गया। इस शादीशुदा ने बच्ची के साथ रेप की कोशिश की तो बच्ची के शोर मचाने पर उसकी बहन और बाकी लोग कमरे में पहुंचे। बच्ची के साथ घिनौनी हरकत के लिए लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई की। पिटाई के बाद युवक कमरे से भाग गया। सूचना के बाद पुलिस ने देर रात ही आरोपी को अरेस्ट किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बच्ची से रेप के प्रयास, जान से मारने की धमकी देने के साथ ही पोस्को एक्ट की सेक्शन 6 व 18 में केस दर्ज किया है।

11 वर्षीय की ये बच्ची पढ़ाई भी करती है। ये बच्ची परिवार के साथ यहीं रहती है। सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे छात्रा एक और लड़की के साथ टाॅयलेट करने के लिए कमरे से निकली। जब वापस आ रही थी तो रास्ते में पड़ोस में रहने वाले बिहार का रहने वाला 35 वर्षीय दावा टाशी उन्हें मिला। आरोपी ने दूसरी लड़की को जूस पिलाया और उसे वापस भेज दिया। उसके वापस जाने के बाद वह बच्ची को जबरन उठाकर कमरे में ले गया और उसके साथ रेप की कोशिश करने लगा। उस समय कमरे में और कोई मौजूद नहीं था। लड़की ने शोर मचाया। उसकी आवाज सुनकर उसकी बहन और अन्य लोग युवक के कमरे में पहुंचे और पीड़िता को बचाया।

गुस्साए लोगों ने की पिटाई : गुस्साए लोगों ने युवक की पिटाई भी की। इससे वह मौके से भाग गया, लेकिन बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया। देर रात ही पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर छोटा शिमला थाना में आरोपी के खिलाफ 376, 342, 511, 506 आईपीसी समेत पोस्को एक्ट में केस दर्ज किया।

सोमवार रात का मामला, कमरे में ले गया था, शोर मचाने पर पहुंची बहन

बिहार का रहने वाला है अारोपी एएसपी प्रवीर ठाकुर ने बताया कि पांचवीं की छात्रा के साथ घिनौनी हरकत करने वाला दावा टाशी बिहार के गया जिले का रहने वाला है। वह शिमला में मजदूरी करता है और लंबे समय से ही छोटा शिमला के पास रह रहा है। उन्होंने बताया कि देर रात जब छात्रा एक अन्य लड़की के साथ टाॅयलेट के लिए निकली थी, तब आरोपी उसे जबरन उठाकर कमरे में ले गया और रेप की कोशिश की। आरोपी ने छात्रा को जान से मारने की धमकी भी दी। छात्रा ने अपने बयान में यह बातें पुलिस को बताई। मंगलवार को आरोपी अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को 20 अप्रैल तक रिमांड पर भेजा है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

कड़ी कार्रवाई की मांग सिस्को संस्था ने मंगलवार को एएसपी मनमोहन शर्मा को ज्ञापन सौंपा। इसमें 11 वर्षीय छात्रा के साथ दुराचार की कोशिश करने वाले आरोपी के खिलाफ सख्ती कार्रवाई की मांग की गई। उन्होंने ज्ञापन में शिमला शहर में नशे के बढ़ते कारोबार रोकने की भी मांग की। संस्था के सचिव महेश ने बताया कि उपनगर संजौली, कृष्णानगर में नशे का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है और युवा पीढ़ी इसे चंगुल में फंसकर बर्बाद हो रही है। अगर नशा बेचने वालों पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो शिमला पंजाब को भी पीछे छोड़ देगा। सचिव ने कहा कि रेप व अन्य तरह की घटनाएं भी नशे के कारण ही बढ़ रही है। पुलिस ड्रग बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।

खबरें और भी हैं...