तेजाब से झुलसा हुअा बच्चा आईजीएमसी में भर्ती
शिमला| तेजाब से झुलसे बच्चे को आईजीएमसी में भर्ती किया गया है। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई हैं। बीते दिनों जिला मंडी के बल्ह की रजवाड़ी पंचायत में दो बच्चों की लड़ाई के बाद दूर के रिश्ते में लगते ताया ने उसे तेजाब पिला दिया था। पुलिस का कहना है कि 11 साल के भतीजे को आरोपी ने जूस के बहाने तेजाब पिलाया था।