पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहरी विकास विभाग सड़क निर्माण में ठिकाने लगाएगा अपना प्लास्टिक कचरा

शहरी विकास विभाग सड़क निर्माण में ठिकाने लगाएगा अपना प्लास्टिक कचरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | शहरी विकास विभाग प्लास्टिक कचरे के उचित प्रबंधन के लिए इसे लोक निर्माण विभाग को सड़क निर्माण के लिए प्रदान करेगा। इसके लिए विभाग शहरों में कूढ़ा कचरा बीनने वालो का पंजीकरण करेगा। यह पंजीकरण संबंधित शहरी निकायों में किया जाएगा। स्थानीय निकाय रेग पिकर का समय-समय पर स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण करेंगे और उन्हें सभी को उपयुक्त साजो सामान भी उपलब्ध करवाएगा ताकि वो किसी जानलेवा बीमारी की चपेट मे ना आ सकें। इनका पंजीकरण के साथ इन्हें पहचान पत्र भी उपलब्ध करवाया जाएंगे। यह निर्णय शहरी विकास विभाग की राज्यस्तरीय सलाहकार समिति की दूसरी बैठक में लिया गया ताकि प्रदेश को प्लास्टिक कचरे से मुक्त किया जा सके।

खबरें और भी हैं...