पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बाहर, अब चुने जाएंगे भाजपा के

कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बाहर, अब चुने जाएंगे भाजपा के

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक हफ्ते में होगा नए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव

रामपुर बुशहर | प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होते ही ननखड़ी बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी से कांग्रेस को हाथ धोना पड़ा है। भाजपा पहले से चाह रही थी कैसे इन पदों पर काबिज हुआ जाए। आखिर मंगलवार को भाजपा समर्थित सदस्यों ने कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष रमेश मेहता और उपाध्यक्ष लता श्याम के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित कर उन्हेें बाहर का रास्ता दिखा दिया। इस समिति सदस्यों ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पर पंचायत कार्यों में कोताही बरतने और कार्यप्रणाली से नाखुश थे। इसके बाद पंचायत समिति ननखड़ी के सदस्यों ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित किया है

डीपीओ शिमला की अध्यक्षता में हुई बैठक

मंगलवार को डीपीओ शिमला की अध्यक्षता में हुई बैठक में अध्यक्ष रमेश मेहता और उपाध्यक्ष लता श्याम को पद से हटा दिया गया है। पंस सदस्यों का आरोप है कि पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष लगातार पंचायत के कार्यों में कोताही बरत रहे हैं और उन्होंने अध्यक्ष उपाध्यक्ष की कार्यप्रणाली को लेकर भी कई सवाल उठाए हैं। पंस सदस्यों ने कहा कि कोताही के चलते ननखड़ी पंचायत समिति के कार्य लंबित हो रहे थे। सदस्यों ने प्रस्ताव पारित कर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को हटा दिया है। पीठासीन अधिकारी जोकि जिला पंचायत अधिकारी है, ने विशेष बैठक कर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को हटा दिया है। इस बैठक में पंचायत समिति के ज्यादातर सदस्य मौजूद रहे अब नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर एक सप्ताह के भीतर बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर आखिरी निर्णय लिया जाएगा।

15 में 10 पंचायत समिति सदस्यों नोटिस भेजा था, जिसके बाद मंगलवार को ननखड़ी में बैठक आयोजित हुई और इसके 15 में से कुल 8 सदस्य मौजूद रहे। इन सदस्यों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को हटाने की बात कही। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को तुरंत प्रभाव से पदों से हटा दिया गया है। विजय ब्राक्टा, जिला पंचायत अधिकारी शिमला

खबरें और भी हैं...