हर गांव में सड़क और हर क्षेत्र में होगी ई मंडियों की स्थापना : कश्यप
ठियोग | लोकसभा सांसद वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार की योजनाओं को प्रदेश में लागू कर किसानों, बागवानों सहित सभी वर्गों के लोगों को लाभ पहुंचाया जाएगा। इसके लिए 18 अप्रैल से 5 मई तक शिमला संसदीय क्षेत्र के सभी विस क्षेत्रों में अभियान चलाया जाएगा। मंगलवार को ठियोग विश्राम गृह में पत्रकारों से बात करते हुए कश्यप ने कहा कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हर खेत को सड़कों से जोड़ा जाएगा और हर क्षेत्र में ई मंडियों की स्थापना कर किसानों की आय दुगना करने के लिए कदम उठाए जाएंंगे। सांसद ने कहा कि भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सांसद ने कहा कि केन्द्र की विभिन्न योजनाओं से प्रदेश के किसानों व अन्य लोगों के लिए कई योजनाएं चलाने की तैयारी की जा रही है। ई आक्शन यार्ड निर्माण योजना के जरिए किसानों को सुविधाएं दी जाएंगी। आने वाले समय में हर खेत तक सड़क और पानी पहुंचाने का प्रयास सरकार करेगी।