पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकार के 100 दिन कार्यकाल में जनहित के हुए निर्णय:भाजपा

सरकार के 100 दिन कार्यकाल में जनहित के हुए निर्णय:भाजपा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला महासू भाजपा की दो दिवसीय बैठक में भाग लेते पदाधिकारी व नेतागण।

सिटी रिपोर्टर | ठियोग

सैंज पराला में आयोजित जिला महासू भाजपा कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक में प्रदेश की जयराम ठाकुर व केन्द्र की मोदी सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों को आम जनता के हित में बताते हुए प्रस्ताव पारित किए गए। भारतीय जनता पार्टी जिला महासू की दो दिवसीय बैठक बुधवार को सम्पन्न हुई। बैठक में शिमला संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री एवम खादी ग्रामोद्योग के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया जिला भाजपा प्रभारी बिहारी लाल शर्मा जिला अध्यक्ष अजय श्याम चौपाल के विधायक बलबीर वर्मा सहित सभी जिला से प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मोर्चो और प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवंं संयोजक, मंडल अध्यक्ष एव महामंत्री उपस्थित रहे।

जिला कार्यसमिति की इस बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार के 100 दिनों के कार्यकाल के पक्ष में प्रस्ताव में पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल को भ्रष्ट और माफियाराज वाला बताते हुए प्रदेश के मतदाताओं का भाजपा पर विश्वास जताकर 44 सीटें देने के लिए आभार जताया गया। प्रस्ताव में जयराम सरकार के पहले बजट में लाई गई विभिन्न योजनाओं को प्रदेश के आम लोगों के हित में बताते हुए इससे प्रदेश के विकास में गति आने की भविष्यवाणी की गई। प्रदेश की भाजपा सरकार की ओर से 100 दिन में जनहित के 100 से अधिक निर्णय लेने के लिए भी तारीफ की गई। प्रदेश सरकार की ओर से गुड़िया और होशियार हैल्पलाइन शुरू करने, 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गो की पैंशन 1300 रुपए करने, पूर्व सैनिकों, शहीदों के लिए कई नई योजनाएं शुरू करने व कर्मचारियों को वित्तीय लाभ देने के लिए जयराम सरकार को बधाई दी गई। प्रदेश में आबकारी सहित पूर्व कांग्रेस सरकार की कई नीतियों में बदलाव को भ्रष्टाचार से लड़ाई बताया गया।

खबरें और भी हैं...