पंजाब में धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी के मामलों की जांच में जुटा कमीशन
चंडीगढ़. मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलने के लिए शिमला से चंडीगढ़ पहुंची पुष्पा सीएम को पुष्प भेंट करती।
कमीशन ने घटनास्थलों का दौरा कर लोगों के बयान दर्ज किए, मई के अंत तक पूरी कर ली जाएगी जांच : रणजीत
संगरूर . धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी मामलों की जांच के लिए पंजाब सरकार द्वारा गठित पूर्व जस्टिस रणजीत सिंह कमिशन द्वारा जिले के विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों से मुलाकात की गई वहीं घटनास्थलों का दौरा का मौके का मुआयना भी किया गया। इस दौरान कमीशन की ओर से गवाहों के बयान दर्ज किए गए। कमीशन की अगुवाई पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस रणजीत सिंह कर रहे हैं। गांव रसालदार छन्ना, महिला व खड़ियाल के दौरे के समय रणजीत सिंह, डायरेक्टर प्रॉसीक्यूशन अंग्रेज सिंह व पूर्व एडिशनल सेशन जज रिटायर्ड कम रजिस्ट्रार जेपी महिमी के साथ लोगों से मिले। उन्होंने लोगों से घटना के बारे में जानकारी लेकर तथ्य एकत्रित किए। जस्टिस रणजीत सिंह कमीशन ने संबंधित पुलिस अधिकारियों के साथ बातचीत भी की। कमीशन ने सबसे पहले गांव महिला के उस स्थान की जांच की जहां अगस्त 2016 में कुरान शरीफ की बेअदबी का मामला सामने आया था। इसके बाद कमीशन ने गांव खड़ियाल व रसालदार छन्ना का दौरा कर लोगों से बयान लिए। इन गांवों में साल 2015 व 2017 में बेअदबी की घटनाओं के मामले सामने आए थे। कमीशन की अगुवाई कर रहे रणजीत सिंह पूर्व जस्टिस हाई कोर्ट ने बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब के काफी जिलों में पहुंच कर रिपोर्ट एकत्रित कर ली गई है व अन्य जिले अमृतसर, बठिंडा, मानसा, गुरदासपुर व तरनतारन आदि का दौरा कर मई महीने तक सारी जांच प्रक्रिया मुकम्मल कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कमीशन की ओर से कुरान शरीफ बेअदबी मामले की जांच के लिए 25 अप्रैल को मालेरकोटला में घटना वाले स्थान का दौरा किया जाएगा।