पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चंडीगढ़ से शिमला के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए हैली टैक्सी सेवा: जयराम

चंडीगढ़ से शिमला के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए हैली टैक्सी सेवा: जयराम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिमाचल के लिए गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री ने उड़ान सेवा की शुरुआत शिमला से की थी, लेकिन एयरपोर्ट छोटा होने के कारण यहां से मीडियम साइज का एयरक्राफ्ट ही ऑपरेट हो पा रहा है। वह भी पूरा लोड नहीं ले पा रहा है। चंडीगढ़ से शिमला के बीच सैलानियों का आना-जाना लगा रहता है। लोग यहां से एयर कनेक्टिविटी चाहते हैं। लेकिन शिमला के वर्तमान एयरपोर्ट की भौगोलिक परिस्थितियों के चलते इसे एक्सपेंड करना मुश्किल हो रहा । हम शिमला के नजदीक जमीन तलाश रहे हैं। ताकि वहां पर नया एयरपोर्ट बनाया जा सके। लेकिन अभी तक हमें कोई ऐसी जगह मिली नहीं है। यह बात हिमाचल प्रदेश के चीफ मिनिस्टर जय राम ठाकुर ने प्रेस क्लब में मीट द प्रेस के दौरान कही। शिमला से चंडीगढ़ के बीच हेली टैक्सी मई के अंत तक संभव: सीएम जय राम ठाकुर ने कहा कि चंडीगढ़ से शिमला जाने वाले टूरिस्टों की सुविधा के लिए हैली टैक्सी सर्विस शुरू करने के लिए उड़ान-2 योजना के तहत पवन हंस के साथ एमओयू साइन हो चुका मई के अंत तक यह सुविधा शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ के अलावा चार अन्य डेस्टिनेशन के लिए यह सुविधा शुरू होगी। इनमें शिमला-धर्मशाला, शिमला रामपुर, चंडीगढ़-कुल्लू, झाखड़ी रामपुर आदि शामिल हैं।

कल्लू का एयरपोर्ट को एक्सटेंड करने के सवाल पर उन्होंने कहा यह एयरपोर्ट भी छोटा है। यहां से भी छोटे एयरक्राफ्ट ऑपरेट हो रहे हैं। जो एयरक्राफ्ट ऑपरेट हो रहे हैं रनवे छोटा होने के कारण यहां से ऑपरेट होने वाले एयरक्राफ्ट ज्यादा पैसेंजर लोड नहीं ले पाते हैं। उन्होंने कहा कि हमने इसका विस्तार करने की कोशिश की, लेकिन जगह की कमी होने के कारण हम नहीं कर सके।

इसके अलावा जयराम ठाकुर ने कहा कि चंडीगढ़- शिमला फोरलेन हाइवे का काम अभी किन्ही कारणों से रुका हुआ है जिसे शीघ्र ही शुरू कर दिया जाएगा।

चंडीगढ़ से अपना शेयर लेने के लिए आप क्या कर रहे हैं: महा पंजाब के विलय के बाद अलग-अलग राज्यों का गठन हुआ। चंडीगढ़ में हिमाचल अधिकारियों की तैनाती को लेकर शेयर 7.19 फीसदी तय किया गया था। चंडीगढ़ प्रशासन में हिमाचल से हेल्थ, एजुकेशन व अन्य डिपार्टमेंट में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर लंबे समय से मांग उठ रही है। इस पर सीएम ने कहा कि यह मुद्दा हमारे ध्यान में जो शर्तें उस वक्त तय हुई थीं, उसके मुताबिक हिमाचल को उसका हिस्सा मिलना चाहिए।

शिमला एयरपोर्ट छोटा है, इसकी एक्सपेंशन भी संभव नहीं

शिमला के बाहर जमीन देखकर वहां एयरपोर्ट बनाने की संभावनाओं पर विचार

पवनहंस से करार, 5 डेस्टिनेशन के बीच शुरू होगी हैली टैक्सी सर्विस

ब्यास पर ब्रिज बनाकर एक्सपेंशन का प्लान भी नहीं चढ़ा सिरे

सीएम ने कहा कि कुल्लू एयरपोर्ट को एक्सपेंड करने के लिए ब्यास नदी पर ब्रिज बनाकर यहां पर रनवे बनाने को लेकर बीते दिनों एक स्टडी करवाई थी। लेकिन ब्यास नदी में कभी-कभी पानी ज्यादा आ जाता है, ऐसे में रनवे को नुकसान पहुंचने की संभावना रहती है। इसके अलावा इस प्रोजेक्ट पर पैसा भी ज्यादा खर्च हो रहा है। उस वजह से कुछ चिंतन की जरूरत है।

कांगड़ा मेंे एक्सपेंशन की योजना

सीएम जय राम ठाकुर ने कहा कि पठानकोट में हुए आतंकी हमले के बाद अब विचार चल रहा है कि ऐसी किसी आपात स्थिति से निबटने के लिए साथ लगते एयरपोर्ट को स्ट्रेंग्थ करने पर विचार चल रहा है। हाल ही रक्षा मंत्रालय के साथ भी इस बारे में मीटिंग हुई है। कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए केंद्र सरकार से मदद करने को तैयार है। पठानकोट में किसी आपात स्थित में कांगड़ा एयरपोर्ट का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

भास्कर न्यूज | चंडीगढ़

हिमाचल के लिए गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री ने उड़ान सेवा की शुरुआत शिमला से की थी, लेकिन एयरपोर्ट छोटा होने के कारण यहां से मीडियम साइज का एयरक्राफ्ट ही ऑपरेट हो पा रहा है। वह भी पूरा लोड नहीं ले पा रहा है। चंडीगढ़ से शिमला के बीच सैलानियों का आना-जाना लगा रहता है। लोग यहां से एयर कनेक्टिविटी चाहते हैं। लेकिन शिमला के वर्तमान एयरपोर्ट की भौगोलिक परिस्थितियों के चलते इसे एक्सपेंड करना मुश्किल हो रहा । हम शिमला के नजदीक जमीन तलाश रहे हैं। ताकि वहां पर नया एयरपोर्ट बनाया जा सके। लेकिन अभी तक हमें कोई ऐसी जगह मिली नहीं है। यह बात हिमाचल प्रदेश के चीफ मिनिस्टर जय राम ठाकुर ने प्रेस क्लब में मीट द प्रेस के दौरान कही। शिमला से चंडीगढ़ के बीच हेली टैक्सी मई के अंत तक संभव: सीएम जय राम ठाकुर ने कहा कि चंडीगढ़ से शिमला जाने वाले टूरिस्टों की सुविधा के लिए हैली टैक्सी सर्विस शुरू करने के लिए उड़ान-2 योजना के तहत पवन हंस के साथ एमओयू साइन हो चुका मई के अंत तक यह सुविधा शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ के अलावा चार अन्य डेस्टिनेशन के लिए यह सुविधा शुरू होगी। इनमें शिमला-धर्मशाला, शिमला रामपुर, चंडीगढ़-कुल्लू, झाखड़ी रामपुर आदि शामिल हैं।

कल्लू का एयरपोर्ट को एक्सटेंड करने के सवाल पर उन्होंने कहा यह एयरपोर्ट भी छोटा है। यहां से भी छोटे एयरक्राफ्ट ऑपरेट हो रहे हैं। जो एयरक्राफ्ट ऑपरेट हो रहे हैं रनवे छोटा होने के कारण यहां से ऑपरेट होने वाले एयरक्राफ्ट ज्यादा पैसेंजर लोड नहीं ले पाते हैं। उन्होंने कहा कि हमने इसका विस्तार करने की कोशिश की, लेकिन जगह की कमी होने के कारण हम नहीं कर सके।

इसके अलावा जयराम ठाकुर ने कहा कि चंडीगढ़- शिमला फोरलेन हाइवे का काम अभी किन्ही कारणों से रुका हुआ है जिसे शीघ्र ही शुरू कर दिया जाएगा।

चंडीगढ़ से अपना शेयर लेने के लिए आप क्या कर रहे हैं: महा पंजाब के विलय के बाद अलग-अलग राज्यों का गठन हुआ। चंडीगढ़ में हिमाचल अधिकारियों की तैनाती को लेकर शेयर 7.19 फीसदी तय किया गया था। चंडीगढ़ प्रशासन में हिमाचल से हेल्थ, एजुकेशन व अन्य डिपार्टमेंट में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर लंबे समय से मांग उठ रही है। इस पर सीएम ने कहा कि यह मुद्दा हमारे ध्यान में जो शर्तें उस वक्त तय हुई थीं, उसके मुताबिक हिमाचल को उसका हिस्सा मिलना चाहिए।

खबरें और भी हैं...