एसएफआई ने किया पुनर्विचार कमेटी का घेराव, ज्ञापन सौंपा
शिमला | एसएफआई ने रूसा पुनर्विचार कमेटी का घेराव किया। एसएफआई ने रूसा को लेकर कमेटी को सुझाव पत्र भी सौंपा। ज्ञापन में एसएफआई ने पूछा है कि रूसा प्रणाली में सेमेस्टर प्रणाली बंद होने के बाद यूजी कक्षाओं को कौन से प्रारूप पर चलाया जाएगा? क्या रूसा प्रणाली में क्रेडिट बेस्ड सिस्टम खत्म होगा या नहीं?, सेमेस्टर प्रणाली खत्म होने के बाद यूजी कक्षाओं के सिलेबस में क्या बदलाव आएगा ? जैसे सवाल उठाए हैं। राज्य सहसचिव दिनित दैन्टा ने कहा कि प्रदेश में सत्ता में बैठी सरकार रूसा प्रणाली पर छात्र समुदाय को लगातार गुमराह कर रही है।
शिक्षा निदेशालय के बाहर एसएफाई ने धरना प्रदर्शन के बाद ज्ञापन दिया।