पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • योजनाएं जमीनी स्तर पर उतर रही या नहीं, इसकी समीक्षाएं हो: बलवीर

योजनाएं जमीनी स्तर पर उतर रही या नहीं, इसकी समीक्षाएं हो: बलवीर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्र की योजनाएं कितने जमीन स्तर तक उतर रही है, इसके लिए जब तक समीक्षाएं समय-समय पर नहीं होती, तब तक इसका सदुपयोग नहीं होगा। इससे धन की भी बर्बादी होगी। चौपाल के विधायक बलवीर वर्मा ने केंद्र सरकार की शिमला में चलाई जा रही 27 विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान बचत भवन में यह सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि पंचायतों में विकास कार्यों में पारदर्शिता के लिए व्यवस्था बनाई जानी चाहिए और पंचायत सचिवों की कार्य प्रणाली पर नियंत्रण के लिए भी प्रयास किए जाने चाहिए। बैठक की अध्यक्षता सांसद वीरेंद्र कश्यप ने की उन्होंने जिला में चलाई जा रही योजनाओं पर संतोष जताया।

कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश

सांसद वीरेंद्र कश्यप ने जिला में सभी योजनाओं के तहत विकास कार्य को समय पर पूरा करने के भी निर्देश दिए। केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत प्रदान की जा रही धनराशि का सही उपयोग सुनिश्चित किया जाए। पंचायत सचिवों द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों में और दक्षता लाई जानी चाहिए और उनकी जवाबदेही भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। अतिरिक्त उपायुक्त शिमला देवा श्वेता बनिक ने जिला में विभिन्न विकास योजनाओं के बारे में जानकारी दी। परियोजना अधिकारी डीआरडीए सुरेश सिंघा ने कार्यवाही का संचालन किया। बैठक में प्रधान ग्राम पंचायत थड़ी आशा कश्यप, परियोजना अधिकारी डीआरडीए सुरेश सिंघा, नगर निगम शिमला, गैर सरकारी सदस्य और विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...