पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आईजीएमसी में ए बी पॉजीटिव और नेगेटिव ब्लड खत्म, चाहिए तो साथ लाना होगा डोनर

आईजीएमसी में ए-बी पॉजीटिव और नेगेटिव ब्लड खत्म, चाहिए तो साथ लाना होगा डोनर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आईजीएमसी में अचानक डिमांड बढ़ने से सामान्य ब्लड भी नहीं मिल रहा है। पिछले कई दिनों से आईजीएमसी के ब्लड बैंक में ए-बी पॉजीटिव ब्लड की कमी आ गई है। वहीं, दो दिनों से ए-बी नेगेटिव ब्लड भी खत्म है। ऐसे में ऑपरेशन के लिए आने वाले रोगियों के लिए समस्या बढ़ गई है। रोगियों को ऑपरेशन के लिए साथ में डोनर लाना पड़ रहा है। उसके बाद ही उन्हें ब्लड बैंक से ब्लड मिल रहा है। हालांकि, बैंक से कुछ दिन पहले तक ब्लड की कोई कमी नहीं थी। यहां से रिपन, टांडा व केएनएच को भी ब्लड दिया जा रहा था, मगर अब यहां पर ब्लड बैंक में आईजीएमसी के रोगियों के लिए भी ब्लड की कमी हो गई है। हालांकि अब प्रशासन ने ब्लड की कमी को देखते हुए अगले सप्ताह से शिमला में ही एक सप्ताह तक ब्लड कैंप लगाने का निर्णय लिया है, मगर तब तक प्रशासन डोनर के सहारे ही काम चला रहा है। वहीं अधिकारियों को कहना है कि ब्लड की कमी नहीं आने दी जाएगी।

अब ब्लड की कमी को पूरा करने के लिए 20 मई से एक सप्ताह तक लगेगा कैंप

ऑपरेशन में ज्यादातर मरीज ए पॉजीटिव ब्लड ले रहे, इसलिए आई कमी

चिकित्सकों को दावा है कि पिछले एक माह के दौरान ए पॉजीटिव ब्लड की डिमांड बढ़ गई है। ऑपरेशन में ज्यादातर मरीज ए पॉजीटिव ब्लड ले रहे हैं। कुछ दिनों तक तो प्रशासन ने बैंक में जमा ब्लड दिया, मगर अब प्रशासन के हाथ खड़े हो चुके हैं। ऐसे में अब डोनर का ही सहारा बचा है। हालांकि, करीब डेढ़ माह से कोई कैंप भी नहीं लग पाया है। ऐसे में अब रोगियों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है। आईजीएमसी में नेगेटिव ब्लड ग्रुप की कमी अक्सर रहती है। डोनर कम होने के कारण यहां ब्लड ग्रुप काफी कम मिलता है।

इसलिए है कमी

20 मई को राजगढ़ में कैंप होगा। 21 मई को शिमला में कांग्रेस कैंप लगाएगी

ब्लड कैंप से होगा समाधान | आईजीएमसी प्रशासन की ओर से ब्लड की कमी को पूरा करने के लिए लगातार एक सप्ताह तक ब्लड डोनेशन कैंप लगाए जाएंगे। इसमें 20 मई को राजगढ़ में कैंप होगा। 21 मई को शिमला में कांग्रेस कैंप लगाएगी। उसके बाद आल्माइटी ब्लेसिंग संस्था 22 से 26 तक लगातार रिज मैदान पर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन करेगी। उसके बाद 27 को दोबारा से आईजीएमसी कैंप का आयोजन करेगी। उधर ऑलमाइटी संस्था के अध्यक्ष सर्वजीत बॉबी ने शहरवासियों से अपील की है कि वह 22 से 26 तक कैंप आयोजित करेंगे। ऐसे में लोग ब्लड डोनर के लिए आगे आएं।

ये है स्थिति एक तरफ जहां ए पॉजीटिव पिछले कई दिनों से खत्म है। बुधवार को दोपहर बाद आईजीएमसी में बी पॉजीटिव भी खत्म हो गया। वहीं ए-बी नेगेटिव की भी पिछले कई दिनों से कमी चल रही हँ।

रोजाना 40 यूनिट तक जरूरत, मिल रहा कम

आईजीएमसी शिमला में रोजाना कई ऑपरेशन होते हैं। यहां पर प्रतिदिन 40 यूनिट तक ब्लड ऑपरेशन के लिए मरीजों को चाहिए। वहीं यदि दुर्घटना या एमरजेंसी हो तो इसी डिमांड बढ़ जाती है। जबकि यहां के लिए कैंप के दौरान नार्मल 60 से 70 यूनिट ब्लड ही एकत्रित हो पाता है। इसमें भी कई बार एक ही ग्रुप का ब्लड ज्यादातर मिलता है। हालांकि प्रशासन यहां पर एक्सचेंज में ब्लड भी देता है।

ए पॉजीटिव ब्लड की डिमांड काफी बढ़ गई है। ऐसे में यह ब्लड ग्रुप आईजीएमसी में खत्म है। विभाग की ओर से 20 से 27 तक ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किए जाएंगे। ऐसे में ब्लड की कमी को दूर किया जाएगा। लोगों से अपील है कि वह कैंप में ब्लड डोनेशन के लिए पहुंचे। डॉ. एमएल कौशल एचओडी ब्लड बैंक आईजीएमसी

खबरें और भी हैं...