चौपाल के नेरवा में बुजुर्गों को जूस, अचार, जैम, चटनी बनाना सिखाया
सामाजिक कार्यों से जुड़ी गैर सरकारी संस्था हेल्पेज इंडिया बुजुर्ग लोगों के लिए समाज सेवा व मदद का कार्य कर रही है। वहीं हेल्प एज इंडिया ने उद्यान विभाग के संयुक्त तत्वावधान मेंं बुधवार को नेरवा मेें दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया। इस शिविर में स्थानीय लोगों को केचअप,जूस, चटनी,जैम ,आचार और स्कवैश बनाने सिखाए गए। शिविर में करीब 50 लोगों ने अपनी उपस्थिती दर्ज करवाई। इस अवसर पर उद्यान विभाग के डा. अमर पाल कोचर ने लोगों को उत्पाद बनाने के नुस्खे बताए। इस माैके पर हेल्पेज के राज्य प्रबंधक डा. राजेश कुमार ने बताया कि विभिन्न समुहों के लिए यहां प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना की है, जिससे कि किसान बागवान यहां उत्पाद बनाकर आत्म निर्भर बन सकते हैं। डॉ.राजेश ने कहा कि 78 स्वंयसेवी सहायता समूहों का गठन कर चुकी है। जिसमें लगभग 1100 बुजुर्ग है। इस मौके पर हेल्पएज इंडिया के प्रमुख राजेश कुमार ,आनंद कुमार, हर्षित वीरता, वृद्धाजन फेडरेशन के प्रधान जीवन दास,मस्तराम, मोहर सिंह, मानव कल्याण सेवा समिति से केशवराम उपस्थित रहे।