पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नवनियुक्त आयुर्वेदिक फार्मासिस्टों के लिए दो दिवसीय इंडक्शन

नवनियुक्त आयुर्वेदिक फार्मासिस्टों के लिए दो दिवसीय इंडक्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | आयुर्वेद विभाग की ओर से नवनियुक्त आयुर्वेदिक फार्मासिस्टों के लिए दो दिवसीय इंडक्शन कार्यक्रम बुधवार को आयुर्वेद अधिकारी कार्यालय में शुरू हुआ। शिविर का शुभारंभ शिमला जोन उपनिदेशक डॉ. केआर मोगटा ने किया। शिविर में नवनियुक्त फार्मासिस्टों को आयुर्वेद स्वास्थ्य केंद्रों में कार्य संचालन, विभाग की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों एवं विभाग की कार्यशैली, दवाओं के रख-रखाव के बारे में बताया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभाग के अधिकारी डॉ. तेजस्वी विजय आजाद जिला आयुर्वेदिक अधिकारी, एमएस डॉ. केडी शर्मा, डॉ. निशा शर्मा, डॉ. अंबिका खागटा, डॉ. अश्वीन शर्मा, डॉ. विवेक तथा अजय वर्मा प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण देंगे।

खबरें और भी हैं...