पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक माह में होगा नालों की चैनेलाइजेशन और नालियों की काम, जारी किए टेंडर

एक माह में होगा नालों की चैनेलाइजेशन और नालियों की काम, जारी किए टेंडर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | शहर के रास्तों, सड़कों के किनारे नालियों और नालों की मरम्मत के लिए निगम प्रशासन ने टेंडर जारी कर दिए हैं। प्रशासन ने इन कार्यों को एक माह के भीतर पूरा करने की शर्त रखी है ताकि बरसात के आने से पहले नालों और नालियां में जल भराव न हो सके। प्रशासन ने नालागढ़ रोड़ के पास दिव्य नगर से विजय नगर तक के नाले के चैनेलाइजेशन का काम करने के लिए टेंडर जारी किया है। समरहिल वार्ड में एमआई रूम के पास पुलिया, सड़क के किनारे की ड्रेन और 6,7,8 और 10 वार्ड की रोड साइड ड्रेन व कल्वर्ट के टेंडर निकाले हैं। ढली वार्ड में ड्रेन और रिचमांउट से नवबहार के लिए फूट पाथ व कसुम्पटी वार्ड में पार्क के जीर्णोद्धार का काम किया जाना है।

खबरें और भी हैं...