आईजीएमसी संजौली मार्ग पर अवैध पार्किंग नहीं रुक रही
शिमला | आईजीएमसी से संजौली प्रतिबंधित सड़क पर अवैध पार्किंग का सिलसिला नहीं रुक रहा। रोजाना इस सड़क पर कई वाहन लगे रहते हैं। हालांकि, मरीजों को आईजीएमसी के आसपास पार्किंग न मिलने के कारण इस सड़क पर वाहन खड़े किए जाते हैं। पुलिस उनका चालान भी काट रही है। एसडीएम ने दौरा करके पांच स्थानों पर यलो लाइन लगाने के निर्देश दिए थे, मगर अभी तक वह भी नहीं लग पाई है।