कुफ्टाधार में खुले में बह रहा सीवरेज पेयजल स्रोतों को कर रहा दूषित
शिमला | कुफ्टाधार एरिया में पिछले एक माह से सीवरेज लाइन के टूटने की वजह से सीवरेज खुले में बह रहा है। प्रशासन को बार बार शिकायत करने के बाद भी इसमें कार्रवाई नहीं की जा रही है। स्थानीय निवासी संतराम ने बताया कि सीवरेज के खुले में बहने से लोगों को इस क्षेत्र में आने जाने से भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत भी कई बार प्रशासन को की गई है लेकिन इसकी ओर गौर नहीं किया जा रहा है। सीवरेज का पेयजल स्रोतों में मिलने से लोगों में बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। लोगों ने नगर निगम प्रशासन से इसे जल्द ठीक करने की मांग की है।