भेखलटी मशोबरा रोड पर महीनों से नहीं चल रही बस सेवा
ठियोग | ग्राम पंचायत शटैयां के प्रधान चंदन जोगी व बणी पंचायत के प्रधान राजेन्द्र झीना ने प्रशासन से पिछले कई महीनों से बंद पड़ी भराणा शिमला निजी बस सेवा को भेखलटी मशोबरा संपर्क सड़क पर दोबारा शुरू करने की मांग की है। इन पंचायत प्रतिनिधियों के अनुसार इस सड़क पर टारिंग के कार्य के कारण कुछ समय के लिए बस सेवा बंद की गई थी लेकिन अब सड़क की टारिंग का कार्य शुरू हो चुका है। उनका कहना है कि शिमला से भराणा तक चलने वाली निजी बस सेवा का रूट वाया मशोबरा व भेखलटी है लेकिन यह बस फागू कुफरी होकर चल रही है। प्रधानो के अनुसार इस कारण बणी, शटैयां, मझार, कुफरी श्वाह आदि कई पंचायतों के लोगों को बस सेवा की सुविधा नहीं मिल रही है।