- Hindi News
- National
- डिपुओं में पहुंचा अप्रैल माह का राशन, लोग ले जा सकते है दाल और तेल का पिछला कोटा
डिपुओं में पहुंचा अप्रैल माह का राशन, लोग ले जा सकते है दाल और तेल का पिछला कोटा
शिमला. खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने अप्रैल माह के राशन की व्यवस्था कर दी है। प्रदेश के सभी डिपुओं में पिछले महीने के राशन का कोटा उपलब्ध करवा दिया गया है। लोग डिपुओं से पिछले महीने का राशन ले जा सकते है। इसमें दालें, तेल और चीनी सहित आटा और चावल शामिल है। अधिकारियों ने दावा किया है कि डिपुओं में मई माह के राशन का कोटा भी उपलब्ध करवा दिया गया है लोग एक साथ दोनों महीने का राशन का कोटा घर ले जा सकते है। उपदान पर दिए जाने वाले खाद्य तेलों खाद्य तेल का पिछले माह के कोटे भी उपलब्ध करवा दिया गया है। विभाग ने प्रदेश में सभी 18 लाख राशनकार्ड धारकों को सूचित किया है कि अगर कोई भी डिपोधारक उन्हें राशन का पिछला कोटा देने से इंकार करता है या उन्हें खाद्य वस्तुओं की प्राप्ति में किसी भी तरह की कठिनाई आ रही है तो वह अपने ब्लॉक निरीक्षक या जिला नियंत्रक को इस बारे में सूचित कर सकते हैं।