- Hindi News
- National
- लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, चारों संसदीय क्षेत्रों में होगी बैठक
लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, चारों संसदीय क्षेत्रों में होगी बैठक
अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी अभी से एक्टिव मोड में आ गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ग्रास रूट लेवल पर प्रचार अभियान तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) सचिव व हिमाचल की सह-प्रभारी रंजीत रंजन अपने दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल आ रही है। 19 मई को वह हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से अपने दौरे की शुरुआत करेगी। इस दिन वह संसदीय क्षेत्र हमीरपुर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेगी। 20 मई संसदीय क्षेत्र कांगड़ा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेगी। इस तरह की बैठकें चारों संसदीय क्षेत्रों में होगी। उसके बाद जिला और ब्लॉक स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएगी। कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू के ने संबंधित सभी चुनाव क्षेत्रों जिला अध्यक्षों, ब्लाक अध्यक्षों और विधानसभा चुनाव 2018 के पार्टी प्रत्याशियों व संसदीय क्षेत्र से संबंधित अग्रणी संगठनों व विभागों के कार्यकर्ता, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस सेवादल और आम कांग्रेस जन को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों की रणनीति को लेकर चर्चा की जाएगी।
एआईसीसी सचिव रंजीत रंजन19 मई को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से अपने दौरे की करेगी शुरुआत