पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी के खड़े टिप्पर से टकराई बाइक, दो घायल

फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी के खड़े टिप्पर से टकराई बाइक, दो घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कसौली | कालका-शिमला नेशनल पर धर्मपुर के समीप फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी के खड़े टिपर से बाइक के टकराने से दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से सीएचसी धर्मपुर लाया गया। जानकारी के अनुसार थाना धर्मपुर के अंतर्गत आने वाले पड़ाव के समीप सोलन से परवाणू की ओर जा रहे बाइक जोकि फोरलेन निर्माण कर रही जीआर इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के खड़े टिपर के साथ टकरा गया। बताया जा रहा है कि फोरलेन का टिपर सामान को अनलोड कर रहा था और बाइक सवार जल्दबाजी के कारण टिपर से टकरा गए,जिसके कारण बाइक पर सवार आकाश निवासी राजपुरी सोलन व अतुल निवासी राजपुरी सोलन घायल हो गए। यहां से अतुल को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन रैफर कर दिया गया। पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ लाहपरवाही का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाही शुरू कर दी है। इस मामले की पुष्टि धर्मपुर थाना प्रभारी नवीन झालटा ने की।

खबरें और भी हैं...