हिमाचल के दो एचएएस आएंगे आईएएस कैडर में, दिल्ली में हुई बैठक
शिमला | हिमाचल प्रशासनिक सेवाआें के दो अधिकारी शीघ्र ही भारतीय प्रशासनिक सेवाआें में इंडक्ट होंगे। केंद्रीय कार्मिक विभाग मेें शुक्रवार को इसके लिए डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी की बैठक हुई। 1997 बैच के दो एचएएस अधिकारी राजेश्वर गोयल आैर डीके र| को पदोन्नति होनी है। डीआेपीटी में बैठक के बाद अब उम्मीद है कि शीघ्र ही इन्हें पदोन्नत किया जा सकता है। वहीं एक एचपीएस की पदोन्नति के लिए भी बैठक हुई है।