शिमला | वोकेशनल विषय में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य के 500 और सरकारी स्कूलों में वोकेशनल विषय शुरू किए जाएंगे। इनमें ब्यूटी एंड वैलनेस, प्लंबरिंग और मल्टी स्किल जैसे कोर्स शुरू किए जाएंगे। 6 जून को दिल्ली में होने वाली प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड (पीएबी)की बैठक में इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। राज्य सरकार ने प्री प्राइमरी स्कूलों क्लासेज शुरू करने के लिए केंद्र से मंजूरी मांगी है। इस पर भी प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड की बैठक में ही निर्णय लिया जाएगा। 9वीं से 12वीं कक्षाओं तक यह सब्जेक्ट पढ़ाए जाएंगे। मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) यदि इसे अप्रूवल देती है तो अगले शैक्षणिक सत्र से इसे स्कूलों में शुरू किया जाएगा।
अभी 1073 स्कूलों में 70 हजार छात्र ले रहे शिक्षा: नेशनल वोकेशनल एजुकेशनल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (एनवीक्यूएफ) के हिमाचल के 1073 स्कूलों में वोकेशनल एजुकेशन चल रही है। इसमें 70 हजार छात्रों ने दाखिला लिया है। 9वीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक ये सब्जेक्ट शुरू किए गए हैं। इसके तहत स्टूडेंट को स्कूलों में ऑटोमोबाइल, रिटेल, सिक्योरिटी आईटी, हेल्थ केयर, हॉर्टिकल्चर जैसे सब्जेक्ट शुरू किए गए हैं। इन में काफी अच्छा रिस्पान्स स्टूडेंट की ओर से मिल रहा है। 500 स्कूलों को इसमें और शामिल किया जाएगा।