पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसजेवीएन ने मल्याणा स्थित शिव गुफा मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान

एसजेवीएन ने मल्याणा स्थित शिव गुफा मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | एसजेवीएन ने स्वच्छता पखवाड़े के दौरान मल्‍याणा गांव में एनएच-22 (बाईपास रोड) पर स्थित शिव गुफा मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया। मेयर कुसुम सदरेट ने स्वच्छता अभियान की शुरूआत करते हुए इस अभियान को बढ़ावा देने के लिए भी इसमें भाग लिया। मेयर ने एसजेवीएन द्वारा शुरू किए गए स्वच्छ भारत मिशन की सराहना की। उन्होंने एक जोड़ी कूड़ादान लगाकर कंपनी के स्वच्छता अभियान का मंदिर परिसर से शुभारंभ किया। उन्‍हें एसजेवीएन के मुख्‍य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) अमित कुमार मुखर्जी ने आयोजित की जा रही विभिन्‍न स्वच्छता गतिविधियों की जानकारी दी। उन्‍होंने बताया गया कि कंपनी ने बस स्टॉपों, रेलवे स्‍टेशन, पार्कों इत्यादि जैसे सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े-दान उपलब्ध कराने जैसी कई गतिविधियों की शुरूआत की है। इस स्वच्छता अभियान में मंदिर प्रबंधन तथा बाजार समिति के सदस्‍यों सहित बड़ी संख्‍या में एसजेवीएन के कर्मचारियों ने भाग लिया।

खबरें और भी हैं...