पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बारिश से आया इलेक्शन ऑफिस में पानी, रिकाॅर्ड भीगा, कई फाइलें हो गईं हैं खराब

बारिश से आया इलेक्शन ऑफिस में पानी, रिकाॅर्ड भीगा, कई फाइलें हो गईं हैं खराब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | शहर में शनिवार दोपहर बाद हुई बारिश डीसी ऑफिस स्थित इलेक्शन ऑफिस के लिए आफत बनकर आई। यहां पर बारिश के दौरान पानी ऑफिस में टपकने लगा। जितनी देर बारिश होती रहती, उसका सारा पानी इलेक्शन ऑफिस के भीतर टपकता रहा। बारिश के पानी से ऑफिस में रखी कई जरूरी फाइलेंं भी भीग गई। हालांकि, कर्मचारियों ने जैसे ही पानी टपकना शुरू हुआ तो कुछ फाइलें उठा दी थी, मगर बावजूद इसके पानी काफी तेजी से आया तो कई फाइलें गीली हो गईं। इसमें काफी जरूरी रिकाॅर्ड भी था। यह फाइलें टेबल पर पड़ी थी। इलेक्शन ऑफिस में तैनात कर्मचारियों ने बताया कि हालांकि इससे पहले यहां पर पानी नहीं आता था, मगर इस बारिश में पानी पहली बार आया। इलेक्शन ऑफिस में कई जरूरी फाइलें रखी गई है। यहां पर पंचायत, नगर निगम चुनाव के अलावा कई अन्य रिकार्ड हैं। कर्मचारियों का कहना है कि किसी भी कुछ फाइले बारिश के पानी से भीग गई है। यदि समय रहते यहां से फाइलें नहीं उठाई जाती तो काफी डाटा खराब होने का डर था।

शनिवार दोपहर बाद हुई अचानक बारिश से आया पानी

बच्चों ने लिया स्केटिंग का मजा

शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में आयाेजित 9वीं रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में स्केटिंग करते प्रतिभागी। इस प्रतियोगिता में भाग लेते सात राज्यों मध्यप्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हिमाचल व राजस्थान के 200 रोलर स्केटर रोलर स्केटिंग शिमला में जुटे हैं।

खबरें और भी हैं...