शिमला | एक सप्ताह से चल रहे अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग सप्ताह का शनिवार को समापन हो गया। इस अवसर पर रामपुर के जीएनएम ट्रेनिंग स्कूल खनेरी के कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जुनित्रा ठाकुर व लीला शर्मा ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। वहीं समापन समारोह में जीएनएम ट्रेनिंग स्कूल की प्रधानाचार्य पुष्पा पंवर, सिस्टर ट्यूटर मधू गौत्तम, इंदु कश्यप, मुनी जैंगमों, मेट्रन, पूर्वा भारद्वाज, शांति चौहान भी मौजूद रहे। समारोह में ट्रेनिंग स्कूल की छात्राओं ने अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान रवीना और निकिता ने पूरे सप्ताह की रिपोर्ट रखी। इस जिलाभर में नर्सिंग काॅलेजों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग सप्ताह के कार्यक्रम में मौजूद नर्सें। एक हफ्ते तक यह आयोजन चलाया गया।