पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मोदी शाह के भ्रष्ट तंत्र पर कर्नाटक में करारी चोट : सुक्खू

मोदी-शाह के भ्रष्ट तंत्र पर कर्नाटक में करारी चोट : सुक्खू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला| कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर सुखविंद्र सिंह ने कर्नाटक में येदुरप्पा सरकार के गिरने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर तीखा हमला बोला है। सुक्खू ने कहा कि कर्नाटक में आखिर लोकतंत्र की जीत हुई और विधायकों ने एकजुटता दिखाकर मोदी और शाह के भ्रष्ट तंत्र पर करारी चोट की है। भाजपा की हॉर्स ट्रेडिंग व ऑपरेशन लोटस भी इस बार फेल हो गया। कांग्रेस-जेडीएस विधायकों ने एकजुट होकर दिखा दिया कि भाजपा की खरीद-फरोख्त की राजनीति अब नहीं चलने वाली है। सुक्खू ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने कांग्रेस विधायकों को अगवा कर होटल में भी रखा, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी और कांग्रेस की सतर्कता ने मोदी-शाह की एक नहीं चलने दी।

खबरें और भी हैं...