पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिजली बेचने व उत्पादन के ऑनलाइन मूल्यांकन के लिए स्थापित होगा नियंत्रण कक्ष: तरुण कपूर

बिजली बेचने व उत्पादन के ऑनलाइन मूल्यांकन के लिए स्थापित होगा नियंत्रण कक्ष: तरुण कपूर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अतिरिक्त मुख्य सचिव तरुण कपूर ने ऊर्जा निदेशालय को निर्देश जारी किए है कि वह बिजली बेचने और विद्युत उत्पादन के ऑनलाइन मूल्यांकन के लिए एक नियंत्रण कक्ष स्थापित करे। ऐसा इसलिए ताकि सभी पन विद्युत परियोजनाओं के कार्यों की निगरानी, सुरक्षा और गुणवत्ता का अवलोकन किसी एक विभाग के पास रहे। इसलिए यह सारा कार्य ऊर्जा निदेशालय को सौंपना उचित होगा। परियोजना की निगरानी ऑनलाइन की जाएगी। इस संदर्भ में पहले से चल रहे साफ्टवेयर को अपग्रेड किया जाएगा। पन विद्युत परियोजनाओं के वित्तीय घटकों लाडा फंड, केट प्लान, निशुल्क बिजली, आरएंडआर प्लान जो टैरिफ को प्रभावित कर रहे हैं उनके अवलोकन व कम करने हेतू ऊर्जा निदेशालय एक विस्तृत अध्ययन करवाएगा। ऊर्जा निदेशालय के अधिकारियों की तकनीकी क्षमता वृद्धि के लिए एक परियोजना बनाई जाएगी। इस संदर्भ में ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े वैश्विक स्तर की एंजेसियों से संपर्क करने के बाद एमओयू पर विचार किया जाएगा। ऊर्जा क्षेत्र से संबंधित पेशेवर अधिकारी और कर्मचारियों की तकनीकी क्षमता बढ़ाने के लिए हर महीने एक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा, इसमें ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जाएगा। कपूर ने कहा कि ऊर्जा ग्राम परियोजना के तहत गांवों की ऊर्जा संरक्षण क्षमता के क्षेत्र में आदर्श गांव बनाने के लिए हिमऊर्जा को तकनीकी सहायता प्रदान करेगा। पन विद्युत उत्पादन के उत्थान हेतु इस क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय वित्तीय पोषण के लिए ऊर्जा निदेशालय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संभावनाएं तलाशेगा। बैठक में निदेशक ऊर्जा डा. अजय शर्मा, मुख्य अभियंता पीकेएस रोहिल और ऊर्जा निदेशालय के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...