शिमला|लोक निर्माण और आईपीएच कर्मचारी मजदूर संघ ने सरकार से पुरानी पेंशन स्कीम को फिर से बहाल किए जाने की मांग की है। अपनी लंबित समस्याओं और मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए संघ ने शिमला में एक बैठक की। बैठक में संघ के महासचिव देवकी नंद चौहान के अतिरिक्त राज्य कमेटी के पदाधिकारियों ने भाग लिया। संघ की मांगों पर प्रमुख अभियंता ने आश्वस्त किया कि वह कर्मचारियों की जायज मांगो को शीघ्र पूरा करेंगे। अपनी जिन मांगों को प्रमुख अभियंता के समक्ष रखा उसमें आठ साल से अधिक के दैनिक भोगी सेवा काल की अवधी का एरियर और अन्य लाभ दिए जाने की मांग की गई है। संघ कार्यरत कर्मचारी और मजदूरों के चिकित्सा व यात्रा भता बिलों का भुगतान समय पर करने के लिए अधिकारियों को आदेश जारी करने की मांग कर रहे है।