पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रफी नाइट की ऑडिशन तीन जून से, तैयारियों को लेकर हुई बैठक

रफी नाइट की ऑडिशन तीन जून से, तैयारियों को लेकर हुई बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विजयी फोरम की ओर से आयोजित होने वाली रफी नाइट सीजन-8 की तैयारियों को लेकर शनिवार को सोलन में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता विजयी फोरम के चेयरमैन तरसेम भारती ने की। उन्होंने कहा कि रफी नाइट सीजन-8 के ऑडिशन 3 जून को सोलन, 10 जून को पांवटा साहिब, 16 जून को शिमला, 24 जून को मंडी में होंगे। इसके अलावा 7 व 8 जुलाई को सोलन के मुरारी मार्केट हॉल में ग्रैंड फिनाले होगा।

रफी नाईट का आयोजन विजयी फोरम करवा रही

तरसेम भारती ने कहा कि पिछले 7 साल से रफी नाईट का आयोजन विजयी फोरम करवा रही है। फोरम का रफी नाईट करवाने का उद्देश्य हिमाचल की छुपी हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि इस साल ऑडिशन से पहले अभी तक 100 से ज्यादा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हो चुकी है। इस बार ग्रैंड फिनाले में बॉलीवुड के म्यूजिक डायरेक्टर समीर और हिमाचल के मशहूर सिंगर कार्तिक शर्मा जज होंगे। इस मौके पर विजयी फोरम की प्रधान रिंपल धर्मा, महासचिव मधु भारती, सदस्य भाविता जोशी, मोहिनी सूद, कार्तिक शर्मा, अनिल, तनवीर आशी, मनमीत आशी, अनुराग साही, हरीश मट्टू, राकेश वर्मा, रवि कुमार, नरेश विज मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...