सोलन | हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी शिमला की ओर से सोलन जिलद्ग के नालागढ़ उपमंडल के सीसे स्कूल नंड में हिंडूरी बोली पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। हिमाचल कला संस्कृति, भाषा अकादमी के सचिव डॉ. कर्म सिंह ने यह जानकारी यहां दी। डॉ. कर्म सिंह आर्य ने कहा कि बोलियों के सरंक्षण से लोक भाषा, लोक कलाओं तथा लोक संस्कृति का संरक्षण होता है। कार्यक्रम में छात्रों ने हिंडूरी बोली में कवितांए, भाषण, सिठणी, नृत्य, संस्कार गीत तथा एकांकी की आकर्षक प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर पंचायत प्रधान कमला देवी ने हिंडूरी बोली के संरक्षण का संकल्प दोहराया। मदन हिमाचली ने कहा कि हिमाचल सरकार ने हिमाचली भाषा का संरक्षण का बीड़ा उठाया है। हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी तथा भाषा एवं संस्कृति विभाग तीव्र गति से इसे आगे बढ़ रहे हैैं।