पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विकास कार्यों पर विधायकों से फीडबैक लेगी सरकार

विकास कार्यों पर विधायकों से फीडबैक लेगी सरकार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | जयराम सरकार ने अपने कार्यों का फीडबैक विधायकों से लेने की तैयारी की है। इसके लिए पार्टी ने विधायक दल की बैठक बुलाई है। इसमें राज्य सरकार के वर्तमान के कार्यों आैर भविष्य में होने वाले कार्यों के लिए सुझाव लिए जाने हैं। पार्टी ने 22 मई को शाम सात बजे पीटरहॉफ में बैठक विधायक दल की बैठक करने का फैसला लिया है। सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में विधायकों से फीडबैक लिए जाएंगे। राज्य के संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि सरकार पहली बार विधानसभा सेशन के दौरान ही विधायक दल न करने की रिवायत को लाया जा रहा है। अमूमन विधायक दल की बैठक विधानसभा सत्र के दौरान होती है, इसमें सदन के भीतर पार्टी की क्या रणनीति होगी। इसको लेकर प्लान तैयार किया जाता है। सामान्य तौर पर भाजपा सरकार विधायकों से उनके क्षेत्रों में हो रहे कार्य, गर्वनेंस में बदलाव से लेकर कई अहम मसलों पर चर्चा कर सकती है।

राष्ट्रपति दौरे के लेकर राज्य के सभी भाजपा विधायक इस दौरान शिमला में होंगे। इसलिए विधायकों से क्षेत्र में सुधार के लिए योजनाएं बनाने के लिए बैठक में चर्चा की जानी प्रस्तावित है। भाजपा सरकार सभी के सहयोग से चलेगी।

26 से होगा जनमंच कार्यक्रम का आगाज

जयराम सरकार 26 मई से हिमाचल में जनमंच कार्यक्रम की शुरूआत कर सकती है। इसके लिए सरकार की आेर से तैयारी शुरू कर दी है। इस कार्यक्रम में सीएम, मंत्री से लेकर अधिकारी मौजूद रहेंगे। आम जन मानस की समस्याएं इस बैठक में भी सुनी जाएंगी आैर इसके हल का प्रयास किया जाएगा। जो मांगे मौके पर ही हल करने की होगी, उन्हें इसका मौके पर ही निपटारा करने का सरकार का प्रयास रहेगा। बजट सत्र के दौरान सीएम ने अपने बजटीय भाषण में इसकी घोषणा की थी। अब इसे लागू करने की तैयारी है।

खबरें और भी हैं...