आईजीएमसी में सोमवार को पांच दिवसीय स्टीमुलस का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने किया। उन्होंने कहा कि मेडिकल काॅलेज हमीरपुर में जल्द ही कक्षाएं शुरू होंगी। आईजीएमसी के डॉक्टरों ने साधनों की कमी के बावजूद भी अथक परिश्रम से चिकित्सा के क्षेत्र में अपना अहम योगदान दिया।
उन्होंने मेडिकल छात्रों से आग्रह किया कि वे अध्ययन में विशेष रूचि रखें । उन्होंने कार्यक्रम के अच्छे आयोजन के लिए एमबीबीएस छात्रों की प्रशंसा की। पांच दिवसीय स्टीमुलस में सांस्कृतिक कार्यक्रम व कई प्रतियोगिताएं होंगी। अंतिम दिन सालभर में उत्कृष्ट छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। स्टीमुलस के दौरान आईजीएमसी के प्रशिक्षु चिकित्सकों ने स्किट के जरिए बताया कि चिकित्सकों को क्या-क्या परेशानियों झेलनी पड़ती है। किस तरह से चिकित्सकों पर अत्याचार हो रहे हैं। बावजूद इसके वह बेहतर सेवाएं देने में किस तरह से समक्ष में है। इसके अलावा रात आठ बजे दिन से आए मुनीष बैंड से अपनी प्रस्तुति से सबका दिल जीत लिया। आईजीएमसी के प्रधानाचार्य डॉ. रवि शर्मा ने स्वास्थ्य मंत्री आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. अशोक शर्मा, निदेशक दंत चिकित्सा डॉ. आरपी लुथरा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनकराज, आईजीएमसी के विभागाध्यक्ष, केंद्रीय छात्र परिषद के अध्यक्ष शुभम रघुवंशी, महासचिव नवनीत शर्मा उपस्थित रहे।
पांच दिवसीय स्टीमुलस के कार्यक्रम को देखते छात्रा और छात्राएं।