पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिल्प मेले में चंबा चप्पल मिट्टी के बर्तन रहे आकर्षक

शिल्प मेले में चंबा चप्पल मिट्टी के बर्तन रहे आकर्षक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | शिमला में आयोजित शिल्प मेले में चंबा चप्पल और मिट्टी के बर्तनों ने लोगों को अपनी ओर सबसे अधिक आकर्षित किया। लोगों ने काफी मात्रा में चम्बा चप्पल और मिट्टी के बर्तनों की खरीदारी की। लाहौल-स्पीति को छोड़कर शिल्प मेले में प्रदेश के 55 स्टॉल लगाए गए थे। लाहौल स्पीति के अलावा सभी जिलों के शिल्पकार इस मेले में हिस्सा लेने आए थे। शिल्प मेले में आए मूर्तिकार तिलक राज सनदिलया का कहना है कि इस तरह के मेले आयोजित किए जाने चाहिए ताकि संस्कृति व प्राचीन धरोहरों का संरक्षण हो। इस मेले में 25 लाख का सोफा सबसे अधिक लोगों को आकर्षित कर रहा था। शीशम की लकड़ी से तैयार इस सोफा को देखने के लिए लोग भारी मात्रा में आए लेकिन कीमत अधिक होने के कारण इसे कोई खरीदकार नहीं मिल पाया।

खबरें और भी हैं...