पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हिमाचली परिधान में 467 छात्रों ने ली डिग्री, राष्ट्रपति ने 9 को दिए मेडल

हिमाचली परिधान में 467 छात्रों ने ली डिग्री, राष्ट्रपति ने 9 को दिए मेडल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने डॉ. यशवंत सिंह परमार नौणी के 9वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। राष्ट्रपति ने यूनिवर्सिटी के 9 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल देकर नवाजा। इसके बाद यूनिवर्सिटी के चांसलर व राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने 467 स्टूडेंट्स को डिग्री प्रदान की गई। इसमें हार्टीकल्चर, फॉरेस्ट्री, बायोटेक्नोलॉजी के बीएससी, एमएससी के छात्रों के अलावा एमबीए और पीएचडी के छात्रों को डिग्री प्रदान की गई। नौणी यूनिवर्सिटी में सोमवार को आयोजित 9वें दीक्षांत समारोह में यहां के छात्रों से हिमाचली परिधान कुर्ता- पजामा और हिमाचली टोपी लगाकर डिग्री ली। नौणी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में 467 स्टूडेंट्स को डिग्री दी गई। इसमें 202 को बीएससी, 144 को एमएससी, 70 छात्रों को पीएचडी और 190 को सर्टीफिकेट ऑफ मैरिट मिला। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सुबह 10.45 बजे नौणी पहुंचे और यहां करीब 12.15 बजे यहां से शिमला के लिए हेलिकॉप्टर से रवाना हुए। राष्ट्रपति यहां करीब डेढ़ घंटे तक रुके।

डॉ. परमार यूनिवर्सिटी नौणी का 9वां दीक्षांत समारोह, बीएससी, एमएससी व एमबीए-पीएचडी के छात्रों ने ली डिग्री

बीएससी में इन्हें मिला सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट

समारोह में कालेज ऑफ हार्टीकल्चर के बीएससी के छात्र चिराग भाटिया को गोल्ड मेडल मिला। इसके अलावा बीएससी (ऑनर्स) हॉर्टीकल्चर की अक्षिमा, आंचल, अंकिता, आशिनी जिश्टू, चिराग, दीक्षा गुप्ता, दीपिका, दिव्या, गौरव, मानसी, पल्लवी, पे्ररणा, राहुल, रोहित कुमार, सौरव, सुनील, टेरसीम डेमा कर्मा, वर्षा, अनामिका, अंकिमा, अनुराधा, गरिमा, हिमांशु, नैंसी, नयनदीप, निधी, शाइना, शुभांगी, दीक्षा, कोमल, नेहा, स्वधा, नेहा, ओशीन भार्गव, पल्लवी, पायल, राहुल, राजेंद्र, साक्षी, शीमल, सुगंधा, विश्वमोहन, अनिल, अरुण ठाकुर, भारती, काजल, शुभम को सर्टीफिकेट ऑफ मेरिट दिया गया।



एमएससी में इन्हें मिला सर्टीफिकेट ऑफ मेरिट : इसी मास्टर प्रोग्राम में नेहा वर्मा को गोल्ड मेडल दिया जाएगा व मास्टर प्रोग्राम के 38 छात्रों को सर्टीफिकेट ऑफ मैरिट प्रदान किया गया। पीएचडी प्रोग्राम में राजेश कंवर को गोल्ड मेडल दिया। इसके अलावा प्रमोद, सपना, राजेश, अंकिता, मनीषा, दीपिका, मोनिका, समृति, अदितिका, अंकिता को सर्टीफिकेट ऑफ मेरिट दिया गया।

बीएससी फोरेस्ट्री में इन्हें सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट प्रदान | कालेज ऑफ फोरेस्ट्री के बीएससी (ऑनर्स) की कृतिका शर्मा को गोल्ड मेडल और 34 छात्रों को सर्टीफिकेट ऑफ मेरिट प्रदान दिया गया। एमएसी में अंकिता को गोल्ड मेडल व 15 छात्रों को सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट दिया। पीएचडी प्रोग्राम में भारती को गोल्ड मेडल व 8 छात्रों को सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट दिया गया।

नेरी कॉलेज के इन छात्रों को मिली डिग्री

कालेज ऑफ हार्टीकल्चर एंड फॉरेस्ट्री नेरी (हमीरपुर) की प्रियंका को गोल्ड मेडल व 35 छात्रों को सर्टिफिकेट दिया। बीएससी (ऑनर्स) बायोटेक्रोलॉजी की छात्रा मानवी शर्मा को गोल्ड मेडल व बीएससी (ऑनर्स) बायोटैक्रोलॉजी की अंकिता बनाल, मानवी शर्मा व प्रिया वर्मा को सर्टिफिकेट ऑफ मैरिट दिया गया।

खबरें और भी हैं...