सोलन | सोलन कांग्रेस ब्लॉक महासचिव रोहित शर्मा ने कहा है कि कहा है कि सोलन के किसानों को ओलावृष्टि व तेज हवाओं के कारण हुए फसलों के नुकसान का मुआवजा दें। सोलन में किसानों का इस प्राकृतिक आपदा से 9 करोड़ का नुकसान हुआ है और अब किसानों के सामने वर्ष भर की रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। अभी तक सरकार व प्रशासन की ओर से किसी ने भी इस नुकसान का जायजा नहीं लिया, न ही किसानों का हाल जानने की किसी ने कोशिश की है। रोहित शर्मा ने जारी बयान में कहा कि सोलन के आसपास के क्षेत्रों में कुछ दिनों पहले भारी बारिश व ओलावृष्टि हुई थी। इससे देवठी, शत्तल, चाकली, तोप की बेड़, चौंरा, शील, चामत-भड़ेच, मनलोग, शलुमणा, पाट्टी, जौणाजी व नौणी के आसपास के गांवों में टमाटर, शिमला मिर्च सहित अन्य सभी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। इसके अलावा फलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।