शिमला|होटल मजदूर लाल झंडा यूनियन द्वारा बीसीएस के एक निजी रेस्टोरेंट के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया गया। यूनियन के महासचिव विनोद विरसांटा ने कहा कि रेस्टोरेंट प्रबंधन तानाशाही करके मजदूरों की आवाज दबाना चाहता है। श्रम विभाग में हुई समझौता वार्ताओं का भी प्रबंधन खुला उल्लंघन कर रहा है। प्रबंधन 22 अप्रैल को हुए समझौते को भी दरकिनार कर रहा है। इस सबसे ज़ाहिर है कि प्रबंधन शिमला शहर में अराजकता फैलाना चाहता है। उन्होंने कहा कि प्रबंधन द्वारा पहले गैर कानूनी तरीके से दो मजदूरों को नौकरी से निकाला गया। उसके बाद पांच मजदूरों को सस्पेंड कर दिया गया। उसके बाद छब्बीस मजदूरों को कारण बताओ नोटिस व चार्जशीट दे दी गई। प्रबंधन जान बूझकर सभी मजदूरों को मानसिक तौर पर प्रताड़ित कर रहा है।