पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घटिया चावल देने पर पंजाब से रोकी सप्लाई, अब हरियाणा से प्रदेश के लिए आएंगे पीडीएस के तहत दिए जाने वाले चावल

घटिया चावल देने पर पंजाब से रोकी सप्लाई, अब हरियाणा से प्रदेश के लिए आएंगे पीडीएस के तहत दिए जाने वाले चावल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य सरकार ने पंजाब से पीडीएस के तहत दिए जाने वाले चावल लेने से इंकार कर दिया है। घटिया चावलों की सप्लाई का मामला सामने के बाद राज्य सरकार ने पंजाब से चावल लेने से इंकार किया है।

पंजाब द्वारा की जा रही घटिया चावलों की सप्लाई का मामला राज्य सरकार ने केंद्र के समक्ष उठाया। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने हाल ही में प्रदेश के डिपू में छापेमारी के दौरान घटिया चावल बेचे जाने का मामला सामने लाया था। इसकी वीडियो क्लिपिंग मंत्री ने केंद्र सरकार को दिखाई। केंद्र को बताया गया कि पंजाब हिमाचल को घटिया और निम्न कोटी का राशन सप्लाई कर रहा है। मंत्री ने यहां से तुरंत चावल की सप्लाई बंद करने की मांग की। केंद्रीय मंत्री और अधिकारी के ध्यान में मामले को लाया गया कि पंजाब से जो चावलों की खेप आ रही है उनमें कंकड़, पत्थर और चूहे के मिंगणें है। इसका खुलासा उन्हें चैकिंग के दौरान हुआ और उन्होंने तुरंत अधिकारियों को घटिया चावलों की सप्लाई रोेकने के आदेश जारी किए। मंत्री ने केंद्र सरकार को पंजाब से चावल जारी न कर हरियाणा या उत्तर भारत के किसी भी राज्य से चावल दिए जाने की मांग की है

राज्य सरकार ने पंजाब से पीडीएस के चावल लेने से किया इंकार, प्रदेश में हैं 18 लाख राशनकार्ड धारक

केंद्र ने तुरंत चावलों की सप्लाई रोकने के दिए आदेश | मंत्री द्वारा दिखाए गए घटिया चावलों की क्लिपिंग को देख कर केंद्र में मंत्री और अधिकारियों ने तुरंत पंजाब से हिमाचल को होने वाली चावलों की सप्लाई रोकने के आदेश जारी किए और दूसरे राज्‍यों से चावलों की व्यवस्था करने को कहा। राशन की गुणवत्ता और लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने भी मामले को गंभीरता से लिया है। बताया जा रहा है कि घटिया चावल सप्लाई किए जाने पर केंद्र ने एफसीआई के अधिकारियों से भी जवाब तलबी की है।

पंजाब से 15 हजार एमटी चावल होता है सप्लाई | पंजाब से हिमाचल को हर महीने 15 हजार एमटी चावलों की सप्लाई पीडीएस के तहत की जाती है। यह चावल प्रदेश में 18 लाख राशनकार्ड धारकों को वितरीत किए जाता है। इसमें एपीएल, बीपीएल, अंत्योदय, अन्नपूर्णा और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों प्रदान किया जाता है। राज्य सरकार पंजाब से होने वाली चावलों की सप्लाई को रोक कर पंजाब को बड़ा झटका दिया है। चावलों की अपनी इस मांग को प्रदेश अब हरियाणा या दूसरे अन्य पड़ोसी राज्यों से पूरा करेगा।

पंजाब द्वारा घटिया चावलों की सप्लाई किए जाने की शिकायत केंद्र से की गई है। केंद्र को हिमाचल के लिए पंजाब से चावलों की सप्लाई न करके इसे हरियाणा या दूसरे अन्य राज्यों से किए जाने की मांग की गई। केंद्र ने सरकार के इस प्रस्ताव को मानते हुए दूसरी जगह से चावलों की सप्लाई करवाने के आदेश दिए है। किशन कपूर, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री

खबरें और भी हैं...