पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सूद सभा में पहली बार प्रधान पद के लिए चार उम्मीदवार आमने सामने

सूद सभा में पहली बार प्रधान पद के लिए चार उम्मीदवार आमने-सामने

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूद सभा शिमला के आगामी 27 मई को होने वाले चुनाव इस बार रोचक होंगे। चुनावी मैदान में इस बार प्रधान पद के लिए चार उम्मीदवार खड़े हैं, इनमें बीच आपस में कांटे की टक्कर होगी। इससे पहले जब भी चुनाव होते थे, तो दो प्रधान पद यानि दो पैनल के उम्मीदवारों के बीच ही कड़े मुकाबले होते थे। छह साल पहले तीन प्रधान पद के उम्मीदवारों में तिकोना मुकाबला हुआ था। इस बार पहली बार चुनाव चार प्रधान उम्मीदवारों के बीच होगा। सूद सभा शिमला की ओर से 14 कार्यकारिणी सदस्यों और पांच कार्यालय पदाधिकारियों के लिए यानि 19 पदों के लिए चुनाव होंगे। इसमें सभी लगभग 35 उम्मीदवार मैदान में उतरे है। 27 मई को चुनाव सुबह नौ बजे से पांच बजे तक राम मंदिर हॉल की गेलरी में होंगे।

सूद सभा के 2998 है मतदाता : यह चुनाव सब कमेटी इलेक्शन चेयरमेन विजय कुमार सूद सहित छह सदस्यों की देखरेख में कराए जाएंगे। इसमें मतदान छह विभाजित स्थानों पर संपन्न होगा। जहां पर सब निर्वाचन कमेटी का एक सदस्य मतदान अधिकारी के रुप में उपस्थित रहेगा। सभी 2998 मतदाताओं को 500 की संख्या में प्रत्येक बूथ के लिए आबंटित किया जाएगा। मतदान के लिए अपने फोटो युक्त पहचान पत्र लाना जरूरी है। विजय कुमार सूद ने सूद बिरादरी से इस चुनाव में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की है।

इनकी होगी कांटे की टक्कर: सूद सभा के प्रधान पद के लिए चार उम्मीदवार संजय सूद, जोगेंद्र लाल सूद, कमल बुटेल और पुनीत सूद मैदान में उतरे हैं। उपप्रधान के लिए तीन उम्मीदवार सुभाष सूद, भारती सूद, अश्वनी कुठियाला के बीच कड़ी टक्कर होगी। वहीं महासचिव के लिए दो उम्मीदवार संदीप सूद और अरुण कुठियाला के बीच मुकाबला होगा। वहीं असिस्टेंट सेक्रेटरी के लिए तीन उम्मीदवार राजेंद्र प्रसाद जिंदा, पूजा डोगर, पंकज सूद के बीच कड़ी टक्कर होगी। कोषाध्यक्ष के लिए दो उम्मीदवार वेद प्रकाश गडींजु और अनामिक सूद के बीच कड़ी टक्कर होगी। वहीं सदस्यों के लिए 18 चुनाव मैदान में खड़े है जिसमें 14 सदस्यों को चुना जाएगा।

प्रचार अभियान हुआ तेज

कमल बुटेल का पैनल ढली सब्जी मंडी एरिया में वोट मांगते हुए

जोगेंद्र लाल सूद के पैनल ने मालरोड व आस पास एरिया में मांगे वोट।

पुनीत सूद की प|ी रुपा सूद जाखू एरिया लक्कड़बाजार में वोट मांगते हुए

प्रचार हुआ तेज सूद सभा के चुनावों के लिए सरगर्मियां तेज हो गई है। इस दौरान प्रधान पद के लिए खड़े उम्मीदवार संजय सूद के पैनल ने सोमवार को विकासनगर एरिया में प्रचार किया। वहीं प्रधान पद के लिए खड़े जोगेंद्र लाल सूद ने मालरोड, लोअर बाजार, लक्कड़बाजार में प्रचार किया। प्रधान पद के लिए खड़े उम्मीदवार कमल बुटेल ने ढली सब्जी मंडी सहित संजौली एरिया में अपने पक्ष में वोट मांगे। जबकि प्रधान पद के खड़े पुनीत सूद ने जाखू, लक्कड़बाजार, तिब्बती मार्केट में चुनाव प्रचार किया। चारों पैनल ने अपने अपने पक्ष में वोट मांगे।

खबरें और भी हैं...