पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राष्ट्रपति से मिलने टैक्सी में गए मुख्यमंत्री, मंत्री और अिधकारी

राष्ट्रपति से मिलने टैक्सी में गए मुख्यमंत्री, मंत्री और अिधकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | जयराम सरकार ने वीआईपी कल्चर को समाप्त करते हुए एक नई पहल शुरू की है। राष्ट्रपति प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री शहर में यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए एचआरटीसी के टेपों ट्रेवलर्स में सफर कर राष्ट्रपति से मिलने रिट्रीट गए। सीएम के साथ कैबिनेट मंत्री और प्रशासनिक अधिकारी भी टैक्सी में ही राष्ट्रपति से मिलने गए। सचिवालय के बाहर एचआरटीसी की दो टैंपो ट्रेवलर खड़ी थी। राष्ट्रपति से मिलने के लिए निगम ने दो टैक्सियों की व्यवस्था की हुई थी। इसमें एक टैक्सी मंत्रिमंडल के लिए और दूसरी अधिकारियों के लिए थी। मुख्यमंत्री के साथ टैक्सी में विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल, शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री किशन कपूर, ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा, पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, मंत्री डाॅ. राजीव शामिल थे। दूसरी टैक्सी में मुख्य सचिव विनीत चौधरी, मुख्यमंत्री के निजी प्रधान सचिव श्रीकांत बाल्दी, डाॅ. आरएन बत्ता और निगम के अधिकारी टैक्सी में राष्ट्रपति से मिलने गए। हालांकि प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए सीएम को एस्कॉर्ट करने के लिए सिर्फ दो गाडिय़ां ही साथ में थी। मंत्रियों और अधिकारियों की गाड़ियों को इस्तेमाल में नहीं लाया।

ऐसी व्यवस्था हमेशा हो तो जाम भी नहीं लगेगा और पैसा भी बचेगा

सीएम जयराम ठाकुर, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, मंत्री किशन कपूर, मंत्री सरवीण चौधरी, मंत्री अनिल शर्मा, मंत्री राजीव सहजल, मंत्री वीरेंद्र कंवर सहित अन्य मंत्री भी राष्ट्रपति से इस टैक्सी में मिलने गए।

इस टैक्सी में सीएस विनीत चौधरी, निजी प्रधान सचिव, श्रीकांत बाल्दी, सचिव आरएन अत्ता और एचआरटीसी के अधिकारी राष्ट्रपति से मिलने गए।

खबरें और भी हैं...