शिमला | शिमला के सेंट एडवर्ड स्कूल में तीन दिवसीय रेवरेंड ब्रदर स्टिनमेयर इंटर स्कूल बास्केटबॉल प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। इसमें शिमला के 10 प्रतिष्ठित स्कूलों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और अपना दमखम दिखाया। इसमें सेमिफाइनल मुकाबले डीएवी न्यू शिमला का छोटा शिमला तिब्बतियन स्कूल के बीच हुआ। डीएवी न्यू शिमला तिब्बतियन स्कूल को हराया। वहीं सेंट एडवर्ड स्कूल का मुकाबला गुरुकुल इंटरनेशनल के साथ हुआ। इसमें सेंट एडवर्ड स्कूल ने गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल सोलन को हराया। वहीं फाइनल मुकाबले डीएवी न्यू शिमला का सेंट एडवर्ड स्कूल के साथ हुआ। इसमें सेंट एडवर्ड स्कूल ने 74 प्वांइट लेकर जीत हासिल की। जबकि डीएवी न्यू शिमला ने 69 प्वांइट हासिल किए। जिसमें सेंट एडवर्ड स्कूल ने ट्राफी पर कब्जा जमाया । वहीं मैन ऑफ दा टूर्नामेंट सुमन भागड़ा के नाम रहा। सेवनएचपी वन एनसीसी शिमला कमाडिंग ऑफिसर कर्नल सिनसिनवार ने विजेताओं को ट्राफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।